भोजपुर में 14 चक्का ट्रक से 8072 लीटर विदेशी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
14 चक्का ट्रक से 8072 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर

भोजपुर में मद्यनिषेध विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब से आ रही विदेशी शराब से लदे 14 चक्का ट्रक को जब्त किया है। इस जब्त शराब की बाजार कीमत 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन

भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली कि पंजाब की ओर से एक ट्रक द्वारा भारी मात्रा में विदेशी शराब बिहार की ओर ले जाया जा रहा है.

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. 1 अगस्त को मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग भोजपुर एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई.

जगदीशपुर-पीरो रोड से ट्रक और शराब बरामद

इसी क्रम में जगदीशपुर-पीरो रोड में जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दलीपपुर मोड़ के पास से एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. वाहन पर महाराष्ट्र का निबंधन संख्या अंकित पाया गया.

टीम ने वाहन के चालक महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के लोहा थाना क्षेत्र के पांगरी गांव निवासी गोविंद केशवा सूर्यवंशी एवं उसी गांव के निवासी अनित्य मारुति बुदुक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों को अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया.

एक करोड़ रुपये है जब्त शराब का बाजार मूल्य

उक्त वाहन से कुल 14748 पीस में 8071.920 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया. जब्त शराब का बाजार मूल्य 1 करोड़ के करीब आंका गया. जब्त शराब को पंजाब से मुजफ्फरपुर (बिहार) ले जाया जा रहा था.

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी व कर्मी

छापेमारी दल में निरीक्षक अनिल कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मदन लाल यादव एवं सहायक अवर निरीक्षक राणा विकास कुमार के साथ-साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

Also Read : गया जी : मानसून में रेल परिचालन सुरक्षित रखने को विशेष पेट्रोलिंग, वाटर लेवल मॉनिटरिंग और मोटर पंप की व्यवस्था


विज्ञापन
Md. Wasim

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन