कुख्यात नक्सली संतोष पासवान गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

संतोष पासवान पर भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद में अलग-अलग करीब दर्जनभर मामले हैं दर्ज
विज्ञापन
पीरो.
भोजपुर पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए करीब दर्जन भर नक्सली कांडों के अभियुक्त कुख्यात नक्सली संतोष पासवान को पीरो थाना क्षेत्र के जैसीडीह गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. भोजपुर एसपी मिस्टर राज ने प्रेस को बताया कि गत 15 अक्टूबर को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भोजपुर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में अलग-अलग नक्सली वारदातों का अभियुक्त कुख्यात संतोष पासवान जैसीडीह स्थित अपने घर में छुपा हुआ है. सूचना मिलने के बाद पीरो एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने जैसीडीह गांव में छापेमारी कर संतोष पासवान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. एसपी के अनुसार गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जा रहा है. संतोष पासवान के खिलाफ अलग-अलग नक्सली और संगीन वारदातों से जुड़े चरपोखरी थाना कांड संख्या 198/15, कांड संख्या 198/13, कांड संख्या 156/13, पीरो ( हसनबाजार ओपी) कांड संख्या 256/19, तरारी थाना कांड संख्या 59/05, पीरो थाना कांड संख्या 175/22, चरपोखरी थाना कांड संख्या 184/17, बरुण (औरंगाबाद) थाना कांड संख्या 470/23, 471/23 और रोहतास जिले के नोखा थाना में कांड संख्या 312/23 दर्ज हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










