ePaper

Bhojpuri News : शीतलहर को देखते हुए चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

Updated at : 03 Jan 2026 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri News : शीतलहर को देखते हुए चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार भीषण शीतलहर को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों की सुविधा हके लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन

आरा. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार भीषण शीतलहर को देखते हुए जिले के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों की सुविधा हके लिए अलाव की समुचित व्यवस्था की गयी है. ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों एवं अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से अलाव जलवाये जा रहे हैं, जिससे आम लोगों को राहत मिल सके. इसके साथ ही प्रशासन द्वारा निराश्रित, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ठंड से बचाव के लिए सभी आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाये जा रहे हैं, ताकि जनजीवन सुरक्षित और सामान्य बना रहे.

कड़ाके की ठंड और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित

संदेश. कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर के प्रकोप से क्षेत्र का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. सुबह से देर शाम तक ठंड का असर बने रहने के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. सर्द हवा और गलन से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. अत्यावश्यक कार्यों को छोड़कर लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं, जिससे बाजारों और सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा. सामान्य दिनों में चहल-पहल रहने वाले बाजार वीरान नजर आये. ठंड का सीधा असर छोटे दुकानदारों, ठेला-खोमचा संचालकों और दैनिक मजदूरों की रोजी-रोटी पर भी साफ दिखाई दे रहा है. शीतलहर से बचाव के लिए लोग सुबह से शाम तक जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं. चौक-चौराहों, बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर लोग अलाव के सहारे ठंड से बचते दिखे. सीओ अरुण कुमार के अनुसार संदेश अंचल अंतर्गत अखगांव में दो स्थानों पर तथा संदेश और कोरी बाजार में अलाव की व्यवस्था की गयी है. वहीं रेफरल अस्पताल संदेश के डॉ रणधीर कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में बुजुर्गों, बच्चों तथा बीपी व शुगर के मरीजों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAH ABID HUSSAIN

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन