आरा में करंट से मजदूर की मौत पर बवाल, मुआवजे के लिए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Bijili

Arrah News: गड़हनी बाजार के पास बिजली पोल में करंट लगने से एक मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. मुआवजे की मांग को लेकर रविवार सुबह ग्रामीणों ने गड़हनी पावर सब स्टेशन का घेराव किया और बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Arrah News: (मिथिलेश) भोजपुर में शनिवार शाम गड़हनी सब्जी बाजार के पास लोहे के बिजली पोल में करंट लगने से एक मजदूर की मौत के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया. मृतक की पहचान मंदुरा गांव निवासी स्व. प्रभु चौधरी के पुत्र 32 वर्षीय गुरुचरण चौधरी के रूप में हुई है. घटना से नाराज ग्रामीणों ने रविवार सुबह करीब 7 बजे गड़हनी पावर सब स्टेशन का घेराव कर दिया और मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की.

सब स्टेशन पर जुटे ग्रामीण, अधिकारियों से हुई बातचीत

घेराव की सूचना मिलते ही गड़हनी थानाध्यक्ष कमलजीत और कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. बाद में बिजली विभाग के कनीय अभियंता निर्मल कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. ग्रामीणों का कहना था कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक वे विरोध जारी रखेंग. स्थिति को देखते हुए मौके पर तनाव बना रहा.

आवेदन देने के बाद समाप्त हुआ घेराव

बातचीत के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग को लिखित आवेदन सौंपा, जिसमें मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की गई. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर नियमानुसार मुआवजा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी. थानाध्यक्ष कमलजीत ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि आवेदन के आधार पर विभाग आगे की कार्रवाई करेगा.

विभाग ने दिया आश्वासन

कनीय अभियंता निर्मल कुमार ने कहा कि विभागीय नियमों के तहत जो भी मुआवजा बनता है, उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में लगे लोहे के बिजली पोल असुरक्षित हैं. गड़हनी सब्जी बाजार में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आते हैं, लेकिन कई स्थानों पर पोल पर सुरक्षा कवर नहीं लगाया गया है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा उपाय किए गए होते, तो यह दर्दनाक हादसा टल सकता था.

सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे बिजली पोलों में रबर या सुरक्षा कवर जैसी जरूरी व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे करंट फैलने का खतरा बना रहता है. ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे बाजार क्षेत्र के बिजली ढांचे की जांच कर तुरंत सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों.

Also Read:भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे, एक की तलाश जारी

विज्ञापन
रागिनी शर्मा

लेखक के बारे में

By रागिनी शर्मा

वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.

इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन