Arrah News : तीन दिनों से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव बांध किनारे से बरामद

शव मिलने के बाद गमगीन परिजन
शहर के टाउन थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिछले तीन दिनों से लापता एक 18 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है.
Arrah News : शहर के टाउन थाना क्षेत्र से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पिछले तीन दिनों से लापता एक 18 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है. युवक का शव बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के सिंह कॉलोनी स्थित बांध के किनारे से मिला. शव की स्थिति बेहद खराब थी; वह पूरी तरह क्षत-विक्षत, सड़ा-गला और कीड़ों से भरा हुआ पाया गया है. शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई और मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
3 दिन पहले घर से निकला था विक्की
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के छोटकी सिंगही गांव निवासी जवाहीर पासवान के 18 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मृतक के भाई पवन कुमार ने बताया कि रविवार की शाम विक्की घर से बिना कुछ बोले निकला था. जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई. इसके बाद रिश्तेदारों और शहर के संभावित ठिकानों पर उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला.
थाने में शिकायत करने पहुंचे थे परिजन, सुबह मिली लाश
थक-हारकर मंगलवार को पीड़ित परिजन मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराने स्थानीय टाउन थाने भी गए थे. लेकिन बुधवार की सुबह ही पुलिस को सूचना मिली कि सिंह कॉलोनी बांध के पास एक अज्ञात शव पड़ा हुआ है. जब परिजनों ने मौके पर जाकर देखा, तो कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी पहचान विक्की कुमार के रूप में की.
मौत का कारण अब तक अस्पष्ट, जांच में जुटी पुलिस
विक्की की मौत कैसे हुई और उसका शव इस हालत में बांध के किनारे कैसे पहुंचा, यह अभी तक पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. शरीर की स्थिति को देखकर हत्या कर शव को छुपाने की आशंका भी जताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन छानबीन में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Also Read : अनियंत्रित खड़ी ट्रैक्टर से टकराई बाइक, यूपी के युवक की मौके पर मौत, साथी गंभीर रूप से जख्मी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Ragini Sharma
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










