आरा-सासाराम पैसेंजर ट्रेन में महिला का मंगलसूत्र उड़ाती 3 शातिर महिला चोर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

चोरी की सांकेतिक तस्वीर

Arrah News: आरा-सासाराम रेलखंड के हसनबाजार हाल्ट के पास ट्रेन में एक महिला यात्री के गले से सोने का मंगलसूत्र चुराते हुए तीन अंतरप्रांतीय महिला चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार महिलाएं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रहने वाली हैं. पुलिस ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

Arrah News: आरा-सासाराम रेलखंड पर हसनबाजार हाल्ट के समीप पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री के गले से सोने का मंगलसूत्र उड़ाते हुए तीन शातिर महिला चोरों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. इस घटना के बाद ट्रेन में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. तीनों महिला चोरों को स्थानीय रेल यात्रियों की मुस्तैदी के कारण पकड़ा जा सका, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया.

मिली जानकारी के अनुसार, आरा नगर थाना क्षेत्र के अनाईठ मुहल्ले के रहने वाले मदन कुमार की पत्नी भारती देवी अपने परिवार के साथ ट्रेन से कहीं जा रही थीं. ट्रेन जैसे ही हसनबाजार हाल्ट के पास पहुंची, तभी उनके पास में ही आकर खड़ीं कुछ संदिग्ध महिलाओं ने मौका पाकर भारती देवी के गले से झटके से मंगलसूत्र खींच लिया. गले पर दबाव महसूस होते ही जब भारती देवी ने शोर मचाना शुरू किया, तो उनके पास खड़ी तीन महिलाएं घबराकर भागने लगीं.

ट्रेन में ही गिरोह चलाती हैं यूपी के बलिया की ये तीन महिलाएं

महिला यात्री की चीख-पुकार सुनकर ट्रेन के बोगी में सवार अन्य सजग यात्रियों ने तुरंत तत्परता दिखाई और भागने का प्रयास कर रहीं तीनों आरोपी महिलाओं को चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया. इसी बीच किसी यात्री ने घटना की सूचना स्थानीय हसनबाजार थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही हसनबाजार पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों महिलाओं को अपने कब्जे में ले लिया. गिरफ्तार महिला चोरों की पहचान, सोनी देवी,उषा देवी और लक्ष्मीना देवी के रूप में की गई है.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार तीनों महिलाएं उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरही थाना अंतर्गत उजियार गांव की रहने वाली हैं. यह गिरोह विशेष रूप से लोकल और पैसेंजर ट्रेनों में महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नैचिंग और आभूषण चोरी के धंधे को अंजाम देता है.

पूछताछ के बाद तीनों भेजी गईं जेल

हसनबाजार थाना पुलिस ने पीड़ित महिला भारती देवी के लिखित बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इन महिलाओं के पास से चोरी का आभूषण बरामद करने और इनके आपराधिक इतिहास को खंगालने के बाद तीनों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस रूट पर सक्रिय अन्य पॉकेटमारों और उचक्कों के खिलाफ भी नजर रख रही है.

Also Read: खान सर की कोचिंग पर हमले का वीडियो देखिए, गार्ड से मारपीट, तोड़फोड़ और पोस्टर फाड़ते दिखे हमलावर

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन