भोजपुर में भीषण गर्मी और लू को देखते हुए डीएम के निर्देश पर शुरू हुए प्याऊ केंद्र, राहगीरों को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन
Arrah news

जगह-जगह पर खुले जल प्याऊ केंद्र

Arrah News: भोजपुर जिले में भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर नगर पंचायत कोईलवर और जगदीशपुर क्षेत्र में जल प्याऊ केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों से राहगीरों, श्रमिकों और आम नागरिकों को स्वच्छ व शीतल पेयजल मिल रहा है, जिससे लोगों में काफी खुशी है.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार भीषण गर्मी एवं लू के प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है. आमजन की सुविधा के लिए नगर पंचायत कोईलवर एवं जगदीशपुर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर जल प्याऊ केंद्र संचालित किए जा रहे हैं. इन केंद्रों के माध्यम से राहगीरों, श्रमिकों एवं स्थानीय नागरिकों को नियमित रूप से स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को इस तपती गर्मी में बड़ी राहत मिल रही है.

जलापूर्ति की निरंतर निगरानी का निर्देश

नगर प्रशासन द्वारा जल प्याऊ केंद्रों के नियमित संचालन एवं पेयजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मुस्तैद की गई हैं. संबंधित कर्मियों को इन केंद्रों पर साफ-सफाई, स्वच्छता एवं जलापूर्ति की निरंतर निगरानी करने का कड़ा निर्देश दिया गया है, ताकि पानी पीने आने वाले नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रशासन की पहल से राहगीरों को मिली राहत

जिला प्रशासन की इस जनहितैषी पहल को स्थानीय लोगों द्वारा काफी सराहा जा रहा है और जनता में खुशी का माहौल है. भीषण गर्मी के बीच सार्वजनिक स्थानों पर उपलब्ध कराई गई पेयजल की यह सुविधा राहगीरों और रोज कमाने खाने वाले श्रमिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी साबित हो रही है. इस व्यवस्था के माध्यम से लोगों को निर्जलीकरण (डिहाइड्रेशन) एवं लू जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव में भी काफी सहायता मिल रही है.

डीएम ने नागरिकों से की सतर्क रहने की अपील

इस व्यवस्था के सुचारू संचालन के साथ ही जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गर्मी के मौसम में आवश्यक सावधानियां जरूर बरतें. लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें तथा अत्यधिक धूप होने पर बिना वजह बाहर निकलने से बचें. इसके साथ ही, प्रशासन ने आम नागरिकों से भी मानवीय नाते किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को जल उपलब्ध कराने में अपनी ओर से सहयोग करने का आग्रह किया है.

ALSO READ: रिशु श्री केस में बड़ा खुलासा, बढ़े हुए बिलों से फिक्स होता था 10% कमीशन, ईडी जांच में रोज खुल रहे नए राज

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन