भोजपुर में ‘स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु’ अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ, कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

Updated:
विज्ञापन
arrah news

‘स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु’ अभियान का शुभारंभ करते ‘उप विकास आयुक्त’

Arrah News: भोजपुर जिले में जिला जल एवं स्वच्छता समिति द्वारा ‘स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु’ अभियान का शुभारंभ किया गया. उप विकास आयुक्त (DDC) की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रावधानों और पर्यावरण संरक्षण पर विस्तृत चर्चा हुई.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) जिला जल एवं स्वच्छता समिति की ओर से स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु अभियान के शुभारंभ के अवसर पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के उप विकास आयुक्त ने की. कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ उप विकास आयुक्त, जिला समन्वयक (स्वच्छता), जिला परियोजना पदाधिकारी, जिला गंगा समिति भोजपुर, जिला सलाहकार तथा जिला समन्वयक आईटीसी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी जरूरी: डीडीसी

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह और अधिकारियों को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी से जुड़ा हमारा एक बड़ा सामाजिक दायित्व भी है. उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में संपूर्ण स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सभी संबंधित सरकारी विभागों, त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता पर विशेष बल दिया.

अभियान के तहत ग्राम स्तर पर आयोजित होंगी कई गतिविधियां

बैठक के दौरान स्वच्छ-गांव, स्वच्छ-जलवायु अभियान के सफल संचालन हेतु तिथि-वार (डेट-वाइज) तय गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, सामूहिक श्रमदान, गीला और सूखा कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, सघन वृक्षारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के प्रावधानों पर हुआ मंथन

कार्यक्रम के अगले सत्र में उपस्थित प्रतिभागियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली-2026 के विभिन्न कानूनी प्रावधानों के संबंध में विस्तृत उन्मुखीकरण (ओरिएंटेशन) प्रदान किया गया. विशेषज्ञों द्वारा इस नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन, स्रोत पर ही कचरे को अलग-अलग करने, जैविक एवं अजैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक व सुरक्षित निस्तारण तथा इस पूरी प्रक्रिया में ग्राम पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया.

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिला जल एवं स्वच्छता समिति के पदाधिकारी, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, स्वच्छता कर्मी एवं अन्य प्रतिभागी बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने इस अभियान के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया.

Also Read: ‘सरकार विपक्ष को टारगेट कर रही’, RJD नेता ने लगाया आरोप- मुख्यमंत्री PM से भी बड़े बंगले में रह रहे

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन