आरा में आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई, चार किन्नर पकड़े गए

Updated:
विज्ञापन
arrah news

अवैध वसूली के आरोप में चार किन्नर गिरफ्तार

Arrah News: आरा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ-जीआरपी ने संयुक्त अभियान में यात्रियों से अवैध वसूली के आरोप में चार किन्नरों को पकड़ा. न्यायालय ने सभी पर 2000-2000 रुपये का अर्थदंड लगाया.

विज्ञापन

Arrah News: (आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट) आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आरपीएफ और जीआरपी ने संयुक्त रूप से शनिवार को विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान यात्रियों को परेशान करने और अवैध रूप से धन मांगने के आरोप में चार किन्नरों को पकड़ा गया.

संयुक्त अभियान चलाकर की गई कार्रवाई

आरपीएफ पोस्ट आरा के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार और जीआरपी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर में संयुक्त जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की गई.

जांच के दौरान चार किन्नरों पर यात्रियों से जबरन पैसे मांगकर उन्हें परेशान करने और असुविधा उत्पन्न करने का आरोप पाया गया. इसके बाद सभी को हिरासत में लिया गया. पकड़े गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने सभी पर ₹2,000-₹2,000 का अर्थदंड लगाया.

रेलवे प्रशासन की अपील

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशन परिसर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे. साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या परेशानी की सूचना तुरंत आरपीएफ या जीआरपी को दें.

Also Read: राबड़ी देवी बोलीं- सम्राट चौधरी फोर्स बुलाकर खाली करवा लें बंगला, पूर्व सीएम ने 10 सर्कुलर रोड वाला घर छोड़ने से किया इनकार

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन