आरा में 15 परीक्षा केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी पूरी, प्रशासन सख्त

आरा के 15 परीक्षा केंद्रों पर 23 मई को बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश परीक्षा होगी. परीक्षा दो पालियों में होगी जिसमें हजारों अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए जिलाधिकारी की निगरानी में पेट्रोलिंग दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल और ऑब्जर्वर तैनात किए हैं.
Arrah News:(नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद द्वारा आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा शनिवार, 23 मई को आरा शहर के कुल 15 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक और सख्त तैयारियां की हैं.
15 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
परीक्षा आरा शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित होगी, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं: एसबी कॉलेज (मौलाबाग), एचपीडी जैन प्लस टू स्कूल (गोला मोहल्ला), एचडी जैन कॉलेज (रेलवे स्टेशन के निकट, कनकपुरी/कतीरा क्षेत्र), गवर्नमेंट गर्ल्स प्लस टू हाई स्कूल (केजी रोड, नवादा), एसबी प्लस टू स्कूल (मौलाबाग/पकड़ी), एचएनके प्लस टू स्कूल (बंधन टोला, नवादा), टाउन प्लस टू स्कूल (डीटी रोड, टाउन थाना के पास), मॉडल इंस्टिट्यूट प्लस टू उच्च विद्यालय (गोला रोड, मिरगंज), संजय गांधी कॉलेज (जमीरा रोड, धरहरा), आदर्श मध्य विद्यालय (मीरगंज), राजकीय कृत श्री जैन कन्या पाठशाला प्लस टू स्कूल (जेल रोड), नेमीचंद शास्त्री गर्ल्स प्लस टू स्कूल (बाबू बाजार), अमीरचंद गर्ल्स प्लस टू स्कूल (जेल रोड), श्री हरखेन कुमार जैन ज्ञानस्थली उच्च विद्यालय (महादेव रोड) तथा राजकीय कृत प्लस टू जिला स्कूल (एमपी बाग).
दो पालियों में होगी परीक्षा
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी—
- प्रथम पाली: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 1:15 बजे तक
- द्वितीय पाली: अपराह्न 2:00 बजे से 4:15 बजे तक
हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल
इस परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार:
- प्रथम पाली (पीई): 8588 परीक्षार्थी
- प्रथम पाली (पीएम): 9498 परीक्षार्थी
- द्वितीय पाली (पीएमएम): 6605 परीक्षार्थी
प्रशासन ने की कड़ी निगरानी की व्यवस्था
परीक्षा को निष्पक्ष और कदाचारमुक्त बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है. जिलाधिकारी को जोनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है, जबकि अपर समाहर्ता शशि शेखर को सहायक कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी गई है.
इसके अलावा 8 पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, उनके साथ पुलिस पदाधिकारी भी तैनात रहेंगे. 4 उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं. केंद्र ऑब्जर्वर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रशासन का कहना है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर का प्रण, इस काम से पहले नहीं लौटेंगे घर, आश्रम से चलाएंगे अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










