भोजपुर के बिहिया में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे में छह लोग जख्मी, पुलिस जांच जारी

Updated:
विज्ञापन

आपसी विवाद में घायल लोग

Arrah Crime: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए. सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जमीन विवाद के कारणों की पड़ताल में जुटी है.

विज्ञापन

Arrah Crime: (मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल आरा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

दोनों पक्षों के छह लोग हुए घायल

घायलों में एक पक्ष के धरहरा गांव निवासी सोमारू यादव के पुत्र निर्मल यादव, शंकर यादव, अजय यादव तथा बहू आशा देवी शामिल हैं. वहीं दूसरे पक्ष से बबन सिंह के पुत्र श्रीकांत और आनंद मोहन उर्फ मुन्ना घायल हुए हैं.

परती जमीन पर निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद

घायल श्रीकांत ने बताया कि उनके घर के समीप स्थित परती जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन निर्माण कार्य कर रहे थे. विरोध करने पर लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से हमला कर दिया गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

वहीं दूसरे पक्ष के निर्मल यादव का कहना है कि छह डिसमिल जमीन को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है. उन्होंने बताया कि सरकारी और निजी अमीन से कई बार जमीन की मापी कराई जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है.

काम शुरू करने पहुंचे तो हुई मारपीट

निर्मल यादव के अनुसार सोमवार सुबह जब वे अपनी जमीन पर काम शुरू करने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध करते हुए मारपीट शुरू कर दी. देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और कई लोग घायल हो गए.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जमीन विवाद से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: आरा: जगजीवन हाल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड आर्मी मैन के पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन