आरा : नन्हीं सिया के लिए फरिश्ता बनी बाल हृदय योजना, अब अहमदाबाद में होगा निःशुल्क ऑपरेशन

सीया को अहमदाबाद रवाना करते सीएस एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
साढ़े तीन साल की सिया कुमारी को बाल हृदय योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए अहमदाबाद भेजा गया है। भोजपुर जिले में अब तक 60 से अधिक बच्चों का सफल ऑपरेशन हो चुका है।
Arrah News : बाल हृदय योजना के तहत आरा सदर प्रखंड के अहीर पुरवा गांव निवासी दिलीप कुमार की साढ़े तीन वर्षीय पुत्री सिया कुमारी को जन्मजात हृदय रोग के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए बुधवार को सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. रवि रंजन तथा आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. राधिका रंजन कृष्ण, डीएमएनई धनंजय ने अहमदाबाद के लिए रवाना किया. इस दौरान बच्ची के अभिभावकों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों ने उसे शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.
आरबीएसके की सोलह टीमें कर रही हैं बच्चों की जांच
सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि भोजपुर जिले में आरबीएसके की 16 टीमें बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर जन्मजात दोषों की पहचान करती हैं. स्क्रीनिंग के बाद गंभीर रूप से बीमार बच्चों को जिला स्तर से एम्स, आईजीआईएमएस, पीएमसीएच तथा अहमदाबाद जैसे विशेषज्ञ अस्पतालों में निःशुल्क इलाज के लिए भेजा जाता है.
जिले के साठ से अधिक बच्चों का सफल ऑपरेशन
उन्होंने बताया कि अब तक जिले के 60 से अधिक बच्चों का निःशुल्क सफल हृदय ऑपरेशन कराया जा चुका है और सभी बच्चे स्वस्थ हैं. टीम का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को समय पर बेहतर उपचार उपलब्ध कराकर उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित जीवन देना है.
Also Read : आरा : भागड़ नदी में डूबने से नौवीं की छात्रा की मौत, गांव में पसरा मातम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










