पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के लिए आज विहिप करेगा देश व्यापी प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन के लिए आज विहिप करेगा देश व्यापी प्रदर्शन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जायेगा

विज्ञापन

आरा.

विश्व हिंदू परिषद ने बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ जारी हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर नाराजगी जतायी है. साथ ही हिंसा प्रभावित सीमावर्ती राज्य बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. इसके लिए विहिप 19 अप्रैल को देशवासी प्रदर्शन करेगा.

विश्व हिंदू परिषद, भोजपुर के जिला सह मंत्री अभिषेक चौरसिया ने बताया कि उनका संगठन 19 अप्रैल को देश के सभी जिलों में बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करेगा. देश भर में बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हो रहे हिंसा की निंदा की जायेगी. वहीं जिलाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की अपनी मांग को लेकर देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जिलाधिकारी भोजपुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपेगी. इसके अलावा शनिवार को भी बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग को लेकर देश के हर जिले में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी. जिला संयोजक अमित पांडे ने बताया कि हर किसी को विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.वहीं सह संयोजक श्याम किशोर पाठक ने बताया बंगाल में एक मंत्री सिद्धिकुल्ला की एक संविधान विरोधी टिप्पणी के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए. नगर अध्यक्ष ओम प्रकाश दुबे ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल की आड़ में मुर्शिदाबाद से हिंदुओं का सफाया करने की कोशिश की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन