दर्जन भर किसानों की गेहूं फसल जलकर राख

Updated:
विज्ञापन
दर्जन भर किसानों की गेहूं फसल जलकर राख

चौरी थाना क्षेत्र के कोनी के बाधार में हुई घटना

विज्ञापन

सहार.

चौरी थाना क्षेत्र के कोनी के बाधार में आग की चपेट में आने के कारण लगभग एक दर्जन किसानों के गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में कोनी बधार में अचानक आग लगने के कारण सुरेश सिंह के पुत्र बबलू सिंह के ढाई बीघे के गेहूं, स्वर्गीय हवलदार सिंह के पुत्र दारोगा सिंह के डेढ़ बीघे, बालेश्वर सिंह के पुत्र दीवाकर सिंह के दो बीघे, हल्कू सिंह के पुत्र श्याम बिहारी के डेढ़ बीघे, भीम सिंह के डेढ़ बीघे, भदई सिंह के पुत्र रामकुमार सिंह के दो बीघे और पुआल के दो टाल, बजरंगी राम के पुत्र सालिक राम घर और पुआल, दशरथ सिंह के पुत्र विकास सिंह के डेढ़ बीघे, रोशन सिंह के पुत्र नागा सिंह के डेढ़ बीघे गेहूं में आग लग गयी, जहां ग्रामीण और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. हालांकि तब तक फसल नष्ट हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Devendra Dubey

लेखक के बारे में

By Devendra Dubey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन