निर्माणाधीन पॉलिटेकनिक कॉलेज का काम 15 अक्तूबर तक करें पूरा : डीएम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Sep 2024 9:57 PM

विज्ञापन

ककीला में निर्माणाधीन पॉलिटेकनिक कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने रविवार को जगदीशपुर प्रखंड के ककीला में निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत कंपनी को एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए पूरे कैंपस में विद्युत व्यवस्था को पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को एजेंसी से समन्वय स्थापित करते हुए पथ निर्माण का काम पूर्ण जल्द करने को कहा. वहीं, जिलाधिकारी द्वारा एजेंसी को कैंपस में ड्रेनेज का काम पूरा करने का आदेश दिया. साथ ही कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग को एजेंसी से समन्वय स्थापित कर सतत मॉनीटरिंग करते हुए 15 अक्तूबर तक कैंपस में चल रहे विभिन्न कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए निर्देश दिया. जिलाधिकारी ने कहा कि जितना जल्दी कॉलेज का निर्माण कार्य होगा, उतनी जल्दी यहां पर छात्रों की पढ़ाई शुरू होगी.इस निरीक्षण में जिलाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जगदीशपुर, अंचलाधिकारी, जगदीशपुर, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता, विद्युत, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण, संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन