लंगूर की मौत पर ग्रामीणों ने आयोजित किया श्राद्ध कार्यक्रम, लंगूरों को कराया भोजन
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :10 Jan 2026 6:58 PM (IST)
विज्ञापन

बिहिया प्रखंड के बनाही गांव के लोगों ने आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन
बिहिया.
बिहिया प्रखंड के बनाही गांव में लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों द्वारा श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्रामीणों ने श्राद्ध कार्यक्रम में लंगूरों को भोजन कराया, जो जानवरों के प्रति लोगों की संवेदनशीलता को दर्शाता है. जानकारी के अनुसार लगभग 12 दिन पूर्व अपने समूह से बिछड़ा हुआ एक लंगूर बनाही गांव में पहुंचा और बंदरों के झुंड में फंस गया. बंदरों ने अपने झुंड का न पाकर लंगूर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लंगूर को घायल देखकर ग्रामीणों ने उसका स्थानीय उपचार कराया, लेकिन नहीं ठीक होने पर इलाज के लिए उसे वेटनरी कॉलेज फुलवारी शरीफ ले गये, परंतु उसकी मौत हो गयी. लंगूर की मौत के बाद ग्रामीणों ने विधि विधान से गंगा नदी घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया और फिर बैठक कर श्राद्धकर्म करने का भी निर्णय लिया. श्राद्धकर्म को लेकर ग्रामीणों ने संकीर्तन का आयोजन किया और भोजन लेकर शाहपुर प्रखंड के भरौली गांव गये, जहां कि बड़ी संख्या में लंगूर रहते हैं. वहां पर लंगूरों को भोजन कराया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




