Bihar Governor Oath: आरिफ मोहम्मद खान ने ली शपथ, बने बिहार के 42वें राज्यपाल

Updated at :02 Jan 2025 11:50 AM
विज्ञापन
bihar governor oath| Arif Mohammad Khan take oath today, become the 42nd Governor of Bihar.

शपथ लेते आरिफ़ मोहम्मद खान

Bihar Governor Oath: बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने आज शपथ ले ली है. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलाई.

विज्ञापन

Bihar Governor Oath: बिहार के 42वें राज्यपाल के रूप में आरिफ मोहम्मद खान ने शपथ ले ली है. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश कृष्ण विनोद चंद्रन ने उन्हें शपथ दिलाया. राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी CM, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित तमाम नेता उनके शपथ ग्रहण में शामिल हुए. उसके साथ ही नए राज्यपाल के 50 साल पुराने दोस्त भी इनके शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत किए.

शपथ में शामिल हुए सीएम नीतीश और दोनों उपमुख्यमंत्री

आरिफ मोहम्मद खान 2004 में बीजेपी में हुए थे शामिल

बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान मूल रूप से UP के बुलंदशहर के रहने वाले हैं. अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. जानकारों का कहना है कि बिहार का राज्यपाल बनाने के पीछे भाजपा की सधी हुई रणनीति है. खान, कांग्रेस पार्टी में भी रह चुके हैं. उसके बाद बसपा में शामिल हुए फिर 2004 में भाजपा में शामिल हुए थे. बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल भेज दिया गया है. बिहार को 26 साल बाद आरिफ़ मोहम्मद खान के रूप में मुस्लिम राज्यपाल मिला है. इससे पहले मुस्लिम समाज से AR किदवई 1998 तक राज्यपाल रहे थे.

Also Read: कौन होगा आचार्य किशोर कुणाल का उत्तराधिकारी? इस दिन लिया जाएगा निर्णय

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन