वाहन की ठोकर से युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

भाई को लाने जा रहा था युवक
विज्ञापन
19-प्रतिनिधि, नरपतगंज
फुलकाहा थाना क्षेत्र के बथनाहा- बीरपुर मार्ग में भंगही पुल के समीप बुधवार की सुबह बाइक सवार युवक की सड़क दुर्घटना में मौत गयी. बाइक सवार 25 वर्षीय सोनापुर पंचायत के चकोड़वा वार्ड संख्या सात निवासी मो शमीम का पुत्र मो कामिल बताया जा रहा है. मृतक युवक अपने छोटे भाई मो समीर को घूरना थाना के नडहौआ गांव लाने के लिए जा रहा था. इसी बीच किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दिया. जिससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. लोगों ने देखा कि बथनाहा- बीरपुर मार्ग में भंगही पुल के नीचे में एक युवक का शव पड़ा है. बगल में बाइक क्षतिग्रस्त पड़ा है. इसके बाद घटना की जानकारी फुलकाहा पुलिस को दी गयी. इस मौके पर फुलकाहा पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर फुलकाहा अतिरिक्त प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र लाया. कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मृतक युवक चार भाईयों में छोटा था. इधर घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है. मामले को लेकर फुलकाहा थानाध्यक्ष रौनक कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है. वहीं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.——–
एक वारंटी गिरफ्तार
परवाहा. बौंसी पुलिस ने मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर काफी दिनों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी में बौंसी थाना क्षेत्र के हरपुर वार्ड संख्या तीन निवासी मो आशिक उर्फ बबलू बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष विकास पासवान ने गिरफ्तार आरोपित को से पूछताछ के बाद बुधवार न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










