ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम
अररिया. अररिया रानीगंज मार्ग में एसआर पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अररिया आरएस पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अररिया आरएस पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया कि जा रही है. वहीं मृतक की पहचान अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के हयातपुर पंचायत के प्रेम नगर वार्ड संख्या 16 निवासी मो मनजूर के 20 वर्षीय पुत्र रेहान के रूप में की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. जानकारी अनुसार बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने लगभग 200 मीटर तक घसीटा रहा. इस दौरान बाइक सवार युवक का एक पांव, हाथ की उंगली कट कर घटनास्थल पर ही इधर-उधर हो गया. जिसके खोज में अररिया आरएस थाना पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ी. मिली जानकारी अनुसार मृत युवक की मौसी की शादी गुरुवार को होनी थी. जिसके लिए शॉपिंग करने युवक अपने घर से आरएस बाजार जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अररिया रानीगंज मार्ग में एसआर पेट्रोल पंप के समीप युवक दुर्घटना का शिकार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मृत युवक के परिजन सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




