ARARIA : जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या

Updated:
विज्ञापन
ARARIA : जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर युवक की गला दबाकर हत्या

अररिया आरएस थाना क्षेत्र की हड़िया पंचायत स्थित नवनिर्मित पुलिस केंद्र समीप सहारा इंडिया के प्लॉट पास बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है.

विज्ञापन

अररिया से राहुल सिंह/नवीन कुमार की रिपोर्ट :

अररिया आरएस थाना क्षेत्र की हड़िया पंचायत स्थित नवनिर्मित पुलिस केंद्र समीप सहारा इंडिया के प्लॉट पास बुधवार सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. मृतक युवक के गले पर निशान पाये गये हैं. करीब 35 साल मृतक युवक स्थानीय निवासी नितिन कुमार उर्फ लाल बाबू बताया जा रहा है.आशंका जतायी जा रही है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गयी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों के मुताबिक, नितिन कुमार बुधवार की सुबह घर से निकला था. किसी ने फोन कर जमीन देखने के बहाने उसे बुलाया. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की. बाद में अररिया आरएस थाना क्षेत्र की हड़िया पंचायत स्थित नवनिर्मित पुलिस केंद्र समीप सहारा इंडिया के प्लॉट पास एक सुनसान जगह पर उनका शव पड़ा मिला. परिजनों ने बताया कि नीतीन जमीन खरीद-बिक्री का काम करता था.घटना के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में अररिया आरएस थानाध्यक्ष अंकुर ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. जानकारी इकट्ठा करके कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन