ARARIA एसएसबी ने सीमा पर तस्करी की शराब के साथ युवक को दबोचा, मोटरसाइकिल जब्त

Updated:
विज्ञापन
ARARIA एसएसबी ने सीमा पर तस्करी की शराब के साथ युवक को दबोचा, मोटरसाइकिल जब्त

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पथरदेवा चौकी के जवानों ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.

विज्ञापन

बथनाहा (अररिया) से विनय ठाकुर की रिपोर्ट : भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की पथरदेवा चौकी के जवानों ने तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. रविवार को सीमा स्तंभ संख्या 186/1 के समीप भारतीय क्षेत्र में करीब 500 मीटर अंदर विशेष गश्ती टीम ने घेराबंदी कर भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की. एसएसबी की इस कार्रवाई में नेपाल से भारत लाई जा रही 23.25 लीटर शराब बरामद की गई, जिसमें 45 बोतल नेपाली बियर और 2 बोतल विदेशी शराब शामिल है. तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है. मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसकी पहचान जीमराही निवासी 22 वर्षीय सूरज कुमार खाटावा के रूप में हुई है. गिरफ्तार तस्कर व जब्त सामग्री को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आबकारी विभाग, अररिया को सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन