अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बथनाहा एसएसबी कैंप में योगाभ्यास

Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बथनाहा एसएसबी कैंप में योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बथनाहा एसएसबी कैंप में योगाभ्यास

विज्ञापन

56वीं वाहिनी के जवानों व अधिकारियों ने लिया हिस्सा, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य का दिया संदेश

बथनाहा. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर गुरुवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा मुख्यालय के पीटी परिसर में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस सत्र में वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. अनुशासन व ऊर्जा के साथ कार्मिकों ने विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का अभ्यास किया. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बल के जवानों के शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करना व कठिन ड्यूटी के बीच मानसिक शांति को बढ़ावा देना था. उपस्थित कार्मिकों ने योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. यह आयोजन जवानों की कार्यक्षमता व मानसिक सुदृढ़ता की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन