पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की बढ़ेगी भागीदारी

महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम
फारबिसगंज. भाजपा के महिला मोर्चा जिला कार्यालय में रविवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में नरपतगंज विधायक देवयंती यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह उपस्थित थी. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण व राजनीतिक भागीदारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी. विधायक देवयंती यादव ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. भाजपा महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण व 2029 तक लोकसभा व विधानसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को प्रमुखता से सामने ला रही है. यह पहल नारी शक्ति के सम्मान व उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा. इस विधेयक के लागू होने से देश की आधी आबादी को निर्णय लेने की प्रक्रिया में मजबूत स्थान मिलेगा. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की आधी आबादी को नयी पहचान व अवसर मिलेगा. इससे पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी. उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




