महिला बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Published at :27 Jan 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
महिला बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली युवतियों को शहर के नामचीन बैडमिंटन खिलाड़ी तमाल सेन व सपन दा ने बीते डेढ़ माह से खेल की ट्रेनिंग दी.

विज्ञापन

महिला बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ फारबिसगंज अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा महिला बैडमिंटन लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. आयोजित टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य पार्षद वीणा देवी व संस्था की संस्थापिका सुधा अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. खास बात की टूर्नामेंट में भाग लेने वाली युवतियों को शहर के नामचीन बैडमिंटन खिलाड़ी तमाल सेन व सपन दा ने बीते डेढ़ माह से खेल की ट्रेनिंग दी.ताकि महिलाएं टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके. इस संबंध में अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति की अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव अंजू अग्रवाल ने बताया कि टूर्नामेंट में 24 महिला खिलाड़ी भाग ले रही है. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 जनवरी को होगा. जिसकी भव्य तैयारी जारी है. ——————————— क्रिकेट मैच के माध्यम से दिया नशा मुक्ति का संदेश प्रतिनिधि, सिकटी रविवार को नशामुक्ति जागरूकता का संदेश देने के लिए रविवार को प्रशासन एकादश बनाम जनप्रतिनिधि एकादश के बीच नुमाइशी टी 20 क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. प्रशासन एकादश ने जन प्रतिनिधि एकादश पर 50 रनों जीत दर्ज करते हुए कप पर कब्जा जमाया. मौके पर पूर्व प्रमुख कामरुज्जमा, बीडीओ परवेज आलम, सीओ मनीष कुमार चौधरी, सिकटी थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद, बरदाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्या द्वारा संयुक्त रूप से संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्र के युवाओं में फैली नशे की लत को छुड़ाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा. युवाओं को खेलों की ओर ध्यान देना चाहिए न कि नशे को अपनाना चाहिए. युवा हमारे देश के भविष्य है इनको नशे से दूर रहना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन