संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

Updated at : 18 Mar 2026 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत

पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 04 का मामला

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 04 में बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला पचीरा पंचायत के वार्ड संख्या 04 निवासी 36 वर्षीय कुन्या देवी पति दयानंद ऋषिदेव है. कुछ लोग बता रहे थे कि महिला को पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इस क्रम में पति ने मार-पीट कर हत्या कर दी. सूचना पर रानीगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, दारोगा सरोज वर्मा सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर विभिन्न बिंदु पर जांच पड़ताल की. वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच के लिए सैंपल अपने साथ ले गयी है. महिला की पीट कर हत्या किए जाने की बात लोगों द्वारा कही जा रही है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ हीं पूछताछ के लिए पति को थाना लाया गया है. रानीगंज थाना क्षेत्र में इन दिनों महिलाओं की संदेहास्पद स्थिति में मौत व परिजनों द्वारा हत्या करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. जबकि सरकार से लेकर वरीय अधिकारियों तक महिला दिवस सहित अन्य कई सेमिनारों में नारी शक्ति पर बड़ी -बड़ी बातें करते हैं. लेकिन रानीगंज थाना क्षेत्र में बीते एक माह में तीन महिला की मौत ने सरकार के महिला सुरक्षा पर बड़ी-बड़ी बातों के दावों की पोल खोल कर रख दिया है. — शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पूछताछ के लिए पति को थाना लाया गया है. अभी तक आवेदन नहीं मिला है, आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. राजू कुमार, अपर थाना अध्यक्ष रानीगंज.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन