ePaper

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक गंभीर

Updated at : 07 Jul 2024 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से महिला की मौत, एक गंभीर

धान रोपने जा रही थीं दोनों महिलाएं

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज-रानीगंज मुख्य मार्ग एसएच 77 के हरिपुर भालपट्टी के समीप रविवार को सड़क पार कर रही दो महिलाओं को वाहन ने ठोकर मार दिया, जिससे 55 वर्षीय एक वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद पहुंचे स्थानीय लोगों व राहगीरों ने गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. ग्रामीणों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला खतरे से बाहर है. मृतका महिला 55 वर्षीय अंबिका देवी पति स्व लीलानंद राम वार्ड संख्या 04 हरिपुर फारबिसगंज निवासी बतायी जाती है. जबकि गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला का नाम 57 वर्षीय कलेश्वरी देवी पति रतिलाल राम वार्ड संख्या 04 हरिपुर फारबिसगंज निवासी है. घटना के संदर्भ में बताया गया कि दो महिलाएं अंबिका देवी व कलेश्वरी देवी वार्ड संख्या 04 हरिपुर निवासी रविवार को धान रोपनी करने के लिए घर से खेत जा रही थी. इसी क्रम में वह हरिपुर भालपट्टी के समीप एसएच 77 मुख्य सड़क को पार कर रही थी. तभी अज्ञात बाइक ने दोनों महिला को ठोकर मार दी. ठोकर इतना जोरदार था कि 55 वर्षीय वृद्ध महिला अंबिका देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि 57 वर्षीय वृद्ध महिला कलेश्वरी देवी इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत के मुखिया परमानंद ऋषि, सरपंच प्रतिनिधि सीताराम पासवान, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि गुलाम मुस्तफा, समाजसेवी उमर अली, पंसस असमीना खातून, मो अतहर, राजीव मेहता, कुमोद दास, बालदेव राम, कृत्यानंद मेहता, संजय कुमार पासवान, इफ्तेखार आलम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मृतका के घर पहुंचकर मृतका के शव से लिपटकर विलाप कर रहे पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे. मौजूद ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की. सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो जाने व एक महिला के गंभीर रूप से घायल हो जाने की जानकारी मिलते ही आदर्श थाना फारबिसगंज के थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, परवाहा कैंप प्रभारी अनि अमरेंद्र कुमार सिंह, स्थानीय चौकीदार महानंद पासवान सहित अन्य पुलिस बलों के साथ घटनास्थल व मृतका के घर पहुंच कर घटना की जानकारी ली व मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन