महिला ने ट्रेन के सामने कूद कर दी जान

अज्ञात महिला की नहीं हो सकी है पहचान
सिकटी. अररिया-गलगलिया रेल लाइन पर बरदाहा स्थित पेट्रोल पंप के समीप एक अज्ञात महिला गलगलिया से अररिया जा रही ट्रेन के सामने कूद गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बुधवार को 3.45 बजे गलगलिया से ट्रेन अररिया की तरफ जा रही थी वहीं पूर्व से एक महिला ओवरब्रिज पर खड़ी थी. ट्रेन के नजदीक आते ही ट्रेन के आगे कूद पड़ी, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. उसके चेहरे छत-विक्षत हो गये. जिससे शव की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की सूचना बरदाहा थाना पुलिस को दी गयी है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बहुत देर से यह महिला बरदाहा पेट्रोल पंप के समीप ओवरब्रिज पर चेहरा ढके हुए बैठी थी. जिसका लोगों ने ध्यान नहीं दिया. जैसे ही ट्रेन समीप पहुंची महिला इंजन के सामने कूद गयी. इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










