लोक अदालत में विवाद सुलझाने के हैं अनेक फायदे

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :06 May 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
लोक अदालत में विवाद सुलझाने के हैं अनेक फायदे

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार रथ को जिला जज ने किया रवाना

विज्ञापन

अररिया. बुधवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष गुंजन पांडेय की अगुवाई में आगामी नौ मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की अपार सफलता के मद्देनजर व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर जागरूकता सह प्रचार रथ को न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर जिला जज गुंजन पांडेय ने कहा कि आगामी 09 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजनों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया है. ताकि अधिकाधिक सुलहनीय मामलों का निबटारा किया जा सके. उन्होंने कहा कि इस जागरूकता सह प्रचार रथ के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोक अदालत का संदेश दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि लोक अदालत में विवाद सुलझाने के अनेक फायदे हैं. यहां केवल जीत और जीत होती है क्योंकि किसी भी पक्ष की हार नहीं होती. लोक अदालत के फैसले सिविल न्यायालय के फैसले के समान होता है. निर्णय अंतिम और सभी पक्षों पर बाध्यकारी होता है, इस फैसले के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती है. मौके पर फैमिली जज अविनाश कुमार, एडीजे 01 विनीत कुमार सिंह, एडीजे 04 अमरेन्द्र श्रीवास्तव, उत्पाद न्यायाधीश 01 शेफाली नारायण, सीजेएम अमरेंद्र प्रसाद सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन