शादी से किया इंकार, तो युवक को मारा चाकू

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

घायल का चल रहा इलाज

विज्ञापन

अररिया. बैरगाछी थाना क्षेत्र के पोखरिया टोला में शादी नहीं करने को लेकर युवक को चाकू से घायल कर दिया. घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में मंगलवार की देर शाम भर्ती कराया. जिसका इलाज डॉ नीरज कुमार की देखरेख में चल रहा है. जानकारी अनुसार युवक मो तौफीक आलम के पिता मो मोफिल ने शादी करने से इंकार कर दिया था. वहीं लड़की के पिता पोखरिया टोला निवासी मो शमशाद, बाबुल व अन्य लोग मोफिल के पुत्र मो तौफीक आलम की शादी गांव में हीं कराना चाह रहे थे. शादी नहीं करने पर युवक मो तौफी आलम को चाकू मार कर घायल कर दिया. जिसका इलाज चिकित्सक की देखरेख में चल रहा है.12

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन