फारबिसगंज में सम्पन्न हुआ वॉकाथॉन कार्यक्रम

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

लोगों ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्द्धन

विज्ञापन

फारबिसगंज. मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज व संस्कृति शाखा फारबिसगंज के सदस्यों ने साथ चले, साथ बढ़ें थीम पर आधारित वॉकाथॉन कार्यक्रम रविवार को सुबह पोस्ट ऑफिस चौक से प्रारंभ किया गया. कार्यक्रम का समापन श्री हरिहरनाथ गौशाला में संपन्न हुआ. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बछराज राखेचा की उपस्थिति रही. जिन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्द्धन किया. इस प्रेरणात्मक आयोजन की संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रांतीय खेल संयोजक युवा निशांत गोयल ने निभायी. युवा शक्ति–राष्ट्रीय शक्ति जैसे नारों से उन्होंने न केवल प्रतिभागियों में जोश भर दिया, बल्कि पूरे वातावरण को ऊर्जावान बना दिया. इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य था स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना. बारिश के बावजूद, 50-60 प्रतिभागियों ने पूरे जोश व आत्मविश्वास के साथ भाग लेकर इस उद्देश्य को सार्थक किया. मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज के सचिव सौरव अग्रवाल व फारबिसगंज संस्कृति शाखा की अध्यक्ष मनीषा माहेश्वरी ने आयोजन की सफलता पर सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों व सहयोगियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कृष्णा गोयल, संगीता गोयल, लक्ष्मण शर्मा, लायंस क्लब नम्रता सिंह, मधु अग्रवाल, मुस्कान गौतम, कोमल अग्रवाल, स्वर्णिमा गौतम, मोनाली बोथरा, स्नेहा गोल्छा, अंकिता गोयल, प्रेक्षा गोल्छा अभिषेक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, गौरव जैन, नितेश अग्रवाल, बादल मुंद्रा, हर्ष बैद, विशाल गोल्छा, जयंत पांडिया, रोशन सेठिया, आदर्श गोयल, अभिषेक खेमानी, आशीष खेमानी, महेश माहेश्वरी, विवेक खेमानी, दिलीप गौतम, अमर अग्रवाल, राहुल साह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन