जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने किया आक्रोश प्रदर्शन

प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैलोखर के गरैया वार्ड संख्या 01, 03, 06, 07, 08 व 12 में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैलोखर के गरैया वार्ड संख्या 01, 03, 06, 07, 08 व 12 में जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर आक्रोश प्रदर्शन किया. पंसस प्रतिनिधि मो मंसूर आलम ने बताया कि गांव के बीचोबीच गुजर रहे इंडो नेपाल सीमा सड़क के दोनों किनारे के निजी जमीन को अधिग्रहित कर लिया गया है. अधिग्रहित भूमि की राशि भी भू स्वामी को दे दी गयी है. उसके बाद भी सीमा सड़क के दोनों किनारे पर पक्की नाला निर्माण नहीं होने से बारिश शुरू होते ही पंचायत के लगभग आधा दर्जन वार्ड के लोगों को जल-जमाव की समस्या का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने बताया कि नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने सीमा सड़क निर्माण एजेंसी से संपर्क स्थापित कर नाला निर्माण का गुहार लगा चुका है, लेकिन परिणाम ढाक के तीन पात ही साबित हुआ है. ग्रामीणों ने डीएम से बरसात पूर्व जल-जमाव की समस्या का समाधान करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन