स्कूल का सरिया ले जाने पर भड़के ग्रामीण

पुलिस ने जब्त किया ट्रैक्टर
-25-प्रतिनिधि, बथनाहा प्राथमिक विद्यालय श्यामनगर के प्रधान शिक्षिका द्वारा पुराने स्कूल भवन के सरिया को अवैध रूप से चोरी छिपे ले जाने से स्थानीय ग्रामीण भड़क गये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुराने सरिये को बेचने के लिए ले जाया जा रहा था. इसके बाद भड़के ग्रामीणों ने सरिया लदा ट्रैक्टर को पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान शिक्षिका नीतू देवी ने देर शाम एक ट्रैक्टर में पुराने भवन का सरिया को चोरी-छिपे ले जाकर बेचने के फिराक में थी. वहीं ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर बथनाहा पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर बथनाहा पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. ग्रामीण प्रधान शिक्षिका पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. वहीं बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










