उवि आजाद एकेडमी को मिली प्लस टू की मान्यता
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jan 2026 7:06 PM
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं में खुशी का माहौल
बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड पटना से इंटर के सभी संकाय की 2026-28 सत्र से पढ़ाई होगी शुरू अररिया. जिले के एक मात्र अल्पसंख्यक उच्च विद्यालय आजाद एकेडमी अररिया को प्लस टू की मान्यता बिहार सरकार द्वारा प्राप्त हो गयी है. जिससे जिले भर के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों में खुशी का माहौल है. 1960 में स्थापित आजाद एकेडमी का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है. इस प्रतिष्ठित विद्यालय से पढ़ाई कर सैकड़ों बच्चे आज भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक सेवा, मेडिकल, इंजीनियरिंग व विभिन्न सरकारी विभाग के अलावा राजनीतिक क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहराकर अररिया का देश दुनिया के रौशन कर रहे हैं. अब यहां 2026-28 सत्र में इंटर के तीनों संकाय कला, वाणिज व विज्ञान की पढ़ाई शुरू हो जायेगी. स्कूल के प्रिंसिपल ओबेदुर रहमान व प्रबंधन समिति के सचिव अब्दुस सलाम ने बताया कि काफी दिनों से प्लस टू के मान्यता को लेकर प्रयास किया जा रहा था. जो अब पूरा हो गया है. उन्होंने इसके लिए डीइओ संजय कुमार, अररिया विधायक आबिदुर रहमान, विद्यालय प्रबंधन समिति व बिहार सरकार को विशेष रूप से बधाई दी है. मालूम हो कि इस स्कूल के प्लस टू में पढ़ाई के लिए अलग से भवन पहले से ही बनकर तैयार हैं. शिक्षकों की नियुक्ति भी नियमानुसार पूरी कर ली गई है. अब यहां से मैट्रिक पास करने के बाद इंटर की पढ़ाई के लिए कहीं भटकना नहीं पड़ेगा. जिससे छात्र-छात्राओं में खुशी व्याप्त है. प्रिंसिपल ने बताया कि इस स्कूल परिसर में छात्रावास भी अब विधिवत रूप से संचालित हो रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










