कट्टा व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Apr 2024 11:33 PM
खजुरी बाजार से टपरा जाने वाले रोड में टपरा चौक के समीप की गिरफ्तारी
भरगामा. थाना क्षेत्र के खजुरी बाजार से टपरा जाने वाले रोड में टपरा चौक के समीप गुरुवार की शाम लगभग छह बजे एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने देसी कट्टा व कारतूस व एक बिना नंबर के बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान भरगामा थाना क्षेत्र के छर्रापट्टी गांव निवासी कुमार कौशल साह का पुत्र नीतिश कुमार साह व चरैया हाट निवासी स्व शालिग्राम चौधरी का पुत्र बबलू कुमार के रूप में की गई है. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि खजुरी बाजार से टपरा जाने वाले रोड में टपरा चौक के समीप से गुरुवार की शाम करीब छह बजे गुप्त सूचना के आधार पर उक्त दोनों आरोपित को एक कट्टा व कारतूस समेत एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. इस संबंध में शुक्रवार को दोनों युवकों के विरुद्ध कांड संख्या 118/24 दर्ज कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










