59 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
59 लीटर शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जोगबनी पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने 59 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक आरोपित भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपियों में विवेक सिंह पिता कारू सिंह निवासी ग्राम उसरी हसनपुर वार्ड संख्या 09 व हरिओम राय पिता छेदीलाल राय निवासी रंगडीह वार्ड संख्या 11 दोनों अररिया शामिल है. वहीं फरार आरोपित की पहचान सूरज कुमार राय, कुशमाहा पंचायत अंतर्गत रंगदाहा निवासी के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया की तीनों तस्कर नेपाल की ओर से शराब बोरे में भरकर सिर पर ला रहे थे. पुलिस को इसकी सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची तो एक आरोपित बोरा फेंककर भाग गया. जबकि दो आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया. जब्त बोरे की जांच में 59.7 लीटर शराब बरामद हुई.

11 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार को कोशकापुर वार्ड संख्या छह से 11 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार तस्कर भरगामा थाना क्षेत्र के धनेश्वरी निवासी राजेश मंडल पिता राजेंद्र मंडल बताया जा रहा है. मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष रविरंजन ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
मृगेंद्रमणि सिंह

लेखक के बारे में

By मृगेंद्रमणि सिंह

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन