480 किलो नाशपाती के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार तस्करों को फारबिसगंज कस्टम को सौंपा

विज्ञापन

जोगबनी. भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार को बाह्य सीमा चौकी डी समवाय कुशमाहा के अंतर्गत भेरीयारी गांव के पास एसएसबी की मोबाइल चेक पोस्ट टीम ने धावा बोलकर 480 किलो नेपाली नाशपाती बरामद किया. साथ ही दो तस्करों को गिरफ्तार किया. वहीं तस्करी में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त कर लिया. एसएसबी के अनुसार यह नाशपाती नेपाल से तस्करी कर भारत की ओर लाई जा रही थी. एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि बरामद नाशपाती व गिरफ्तार तस्करों को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद कस्टम फारबिसगंज को सौंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन