318 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

घूरना पुलिस ने इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर बबुआन के समीप की कार्रवाई
नरपतगंज. घूरना पुलिस ने मंगलवार की रात इंडो-नेपाल सीमा सड़क पर बबुआन के समीप गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इस दौरान एक कार से 318 किलो गांजा जब्त करने के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी 26 वर्षीय संजर आलम पिता अब्दुल खालिव व अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा निवासी 25 वर्षीय मयानंद पिता बासुदेव ऋषिदेव है. मालूम हो कि कार संख्या बीआर 30 एडी 7236 से तस्कर गांजा लेकर बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था,जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्करों से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
35 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार
कुर्साकांटा. स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की संध्या गश्ती के दौरान मधुबनी के समीप से 35 लीटर शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि नेपाल तरफ से दो व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर भारतीय क्षेत्र में आ रहा है. इसी आधार पर उक्त स्थल पर पुलिस टीम ने वाहन जांच की. इस दौरान महेंद्र सरदार पिता दुखाई सरदार रजौला निवासी व सिकटी थाना क्षेत्र के सूरज सदा पिता लालमोहन सदा को 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों से आवश्यक पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




