आग से दो घर जले, एक लाख की क्षति

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

पीड़ित ने की मुआवजे की मांग

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के लैलोखर के गरैया वार्ड संख्या 13 में गुरुवार की रात्रि आग लगने से दो घर जल गये. जिसमें घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन जल गये. अगलगी पीड़ित मो शहाबुद्दीन व मो दाऊद ने बताया कि आग की सूचना एसएसबी 52वीं बीओपी लैलोखर, भलूआ सहित कुआड़ी थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही एसएसबी 52 वीं बीओपी लैलोखर के सहायक कमांडेंट मोहित भार्गव, बी कंपनी बीओपी कुआड़ी इंस्पेक्टर अपने सदल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. अगलगी पीड़ित मो शहाबुद्दीन व मो दाऊद ने बताया कि अगलगी में लगभग एक लाख की क्षति का अनुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन