लूट मामले के दो अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
लूट मामले के दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने कहा, अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा

विज्ञापन

जोकीहाट. महलगांव पुलिस ने छापामारी कर फाइनेंस कर्मियों से लूट मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि 12 जनवरी को महलगांव हाट स्थित एलएंडटी फाइनेंस कर्मियों से 3.42 लाख रुपये हथियार का भय दिखाकर लूट लिया था. पुलिस अनुसंधान में आखिरकार घटना में संलिप्त बदमाशों को चिह्नित कर लिया गया. बदमाशों में सलमान हैदर, पिता असफाक, वार्ड संख्या 02, टोला शेखपुरा, पंचायत चैनपुर मसुरिया व भूना मजगामा पंचायत, वार्ड संख्या 13 के हसन अहमद, पिता नियाज अहमद ,दोनों थाना महलगांव को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस चौकता पंचायत के केलाबाड़ी गांव के भी एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद निर्दोष होने पर रिहा कर दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि फाइनेंस कर्मियों में खगड़िया जिले के अजाउद्दीन सहित अन्य कर्मी निकट के सीएसपी में तीन लाख 42 हजार रुपये जमा करने जा रहे थे. महलगांव हटिया स्थित कार्यालय से निकलते ही बदमाशों ने फाइनेंस कार्यालय के निकट ही घटना को अंजाम दिया था.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन