डूबे वृद्ध का शव जलालगढ़ में बरामद

विज्ञापन

पूर्णिया के परमान नदी में डूबे 65 वर्षीय वृद्ध कमल यादव का शव जलालगढ़ के खत्ता घाट से बरामद हुआ। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, मुआवजे की मांग की गई।

विज्ञापन

ताराबाड़ी. परमान नदी पार कर रहे वृद्धि व्यक्ति का शव शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूर्णिया जिला अंतर्गत जलालगढ़ थाना क्षेत्र से गुजर रही परमान नदी के खत्ता घाट के समीप से बरामद हुआ. जलालगढ़ थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम करते हुए मृतक कमल यादव(65) के स्वजन को सौंप दिया. वहीं पहुंचते ही स्वजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अररिया प्रखंड के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बटुरबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या दो अंतर्गत चरारणी गांव निवासी स्व गोविंद यादव के 65 वर्षीय पुत्र कमल यादव परमान नदी पार कर रहा था. इसी बीच नदी के तेज धार ने परमान नदी के समदा घाट के समीप भैंस सहित पशुपालक कमल यादव बहाते दिखाए आगे खींच लिया जिससे भैंस सहित कमल यादव नदी में डूब गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

खोज में जुटे रहे ग्रामीण

हल्ला होने पर उमड़ी ग्रामीणों के भीड़ अपने स्तर से खोजबीन में जुट गए,पता चलने पर तत्काल ग्रामीणों ने घटना की सूचना ताराबाडी थाना पुलिस को दी. वहीं सूचना पर पहुंचे एसटीआरएफ की टीम गुरुवार देर शाम तक वोट के सहारे परमान नदी के समदा घाट आसपास खाक छानते रहे लेकिन डूबे पशुपालक कमल यादव का कोई पता नहीं चल सका था. जबकि थोड़ी देर बाद भैंस किसी तरह तैरकर नदी पर कर लिया. वही तारबाड़ी थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि एसटीआरएफ की टीम द्वारा काफी छानबीन की गई. गुरुवार शाम तक कमल यादव का पता नहीं चल सका था.

एक दिन पहले बरामद हुआ शव

शुक्रवार को जलालगढ़ थाना क्षेत्र के खत्ता घाट के समीप से कमल यादव का शव बरामद हुआ. पत्नी शीला देवी, पुत्र राजेश यादव, लालू यादव सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. इधर वार्ड सदस्य गिरनंद सिंह, ग्रामीण अनिल यादव, अरुण कुमार यादव, विजय यादव, सुरेश यादव, मुखिया पर प्रतिनिधि अनिसुर रहमान, पूर्व चेयरमैन संतोष कुमार झा, मुमताज अंसारी शोएब आलम, पंसस सरवर आलम आदि ने जिला प्रशासन से मृतक के स्वजन को मुआवजा देने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन