78 बोरी यूरिया व मिनी ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

एसएसबी के गिरफ्त में चालक व जब्त मिनी ट्रक | Prabhat Khabar Network
भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 78 बोरी यूरिया के साथ एक मिनी ट्रक जब्त किया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
नरपतगंज (अररिया). भारत-नेपाल सीमा से सटे घुरना थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के पास एसएसबी 56 वीं बटालियन की घुरना बीओपी व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने यूरिया तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया. गश्त के दौरान एक मिनी ट्रक से 78 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद कर उसे जब्त किया गया. मौके से चालक को गिरफ्तार किया गया. ट्रक में सवार दूसरा तस्कर भाग निकला. एसएसबी घुरना बीओपी के सहायक सेनानायक आशीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई.
भारतीय यूरिया नेपाल में तस्करी के लिए ले जायी जा रही थी
गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारतीय यूरिया को नेपाल में तस्करी के लिए ले जा रहे हैं. घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा गया. गिरफ्तार चालक की पहचान रामपुर मानुलहपट्टी वार्ड संख्या 07 निवासी मंजीत कुमार शर्मा पिता भगवानी शर्मा के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में पता चला कि यूरिया अररिया व सुपौल से मंगवाकर घुरना के किसी खाद माफिया द्वारा नेपाल भेजी जा रही थी. सीमा क्षेत्र में यूरिया तस्करी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं.
जब्त यूरिया, ट्रक व गिरफ्तार चालक घुरना पुलिस के हवाले
जब्त यूरिया, ट्रक व गिरफ्तार चालक को घुरना पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 05 लाख रुपये आंकी गई है. घुरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फरार तस्कर व मिनी ट्रक के मालिक को भी नामजद कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










