अररिया में विकास को रफ्तार देने की मांग: मुख्य पार्षद ने मंत्री से की सड़क व बस स्टैंड के लिए पहल, मिला पूर्णतः आश्वासन

Updated:
विज्ञापन

अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद ने मंत्री नीतीश मिश्रा से की मुलाकात, बस स्टैंड और सड़क निर्माण के लिए मिला 15 दिनों का आश्वासन।

विज्ञापन

अररिया. वर्षों से लंबित अररिया बस स्टैंड के निर्माण में सारी बाधाएं समाप्त होने जा रही है. नगर विकास व आवास मंत्री नीतीश मिश्रा को अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा ने पत्र लिखकर दो योजना पर स्वीकृति मांगी. मंत्री के आश्वासन पर अपनी मांगों के साथ अपने कार्यालय में एक बैठक बुलाई. अररिया नप के मुख्य पार्षद ने अपनी बातें कहीं. पटना नगर विकास विभाग सह आवास विभाग मंत्री नीतीश मिश्राना ने अपने कार्यालय में अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्रा से सकारात्मक वार्ता हुई.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंत्री ने दिया आवश्वासन

मंत्री ने आश्वासन देते हुए 15 दिनों में दोनों योजना को धरातल पर लाने की बातें कही. अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने बिहार सरकार से जिले के बुनियादी विकास के लिए दो बड़े प्रस्तावों पर त्वरित स्वीकृति की मांग की. नगर विकास व आवास मंत्री नीतीश मिश्रा को पत्र लिखकर वार्ड संख्या 09 में सड़क-सह-नाला निर्माण व अररिया में नए बस स्टैंड के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. वार्ड संख्या 09 में 2.5 करोड़ से अधिक की सड़क-सह-नाला योजना लंबित पहले पत्र में मुख्य पार्षद ने मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के अंतर्गत अररिया नगर परिषद के वार्ड 09 में एबीसी नहर से एपीएस स्कूल तक सड़क-सह-नाला निर्माण कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति देने की मांग की है.

भेजी जा चुकी है अनुशंसा

पत्र के अनुसार, इस कार्य के लिए विभागीय संकल्पों के आलोक में पहले ही अनुशंसा भेजी जा चुकी है. योजना की प्राक्कलित राशि 2.5 करोड़ रुपये से अधिक होने के कारण जिला पदाधिकारी ने गत साल को पत्र लिखकर इसे स्वीकृति के लिए नगर विकास व आवास विभाग के सचिव को भेजा था. लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं मिल पाई है. मुख्य पार्षद विजय कुमार मिश्र ने कहा कि उक्त मार्ग पर रोजाना बड़ी आबादी का आवागमन होता है व लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया है कि या तो योजना की शीघ्र स्वीकृति दी जाए या फिर इस निर्माण कार्य को नगर निकाय स्तर से ही कराने की अनुमति प्रदान की जाए.

अररिया को मिलेगा नया बस स्टैंड

अररिया को मिलेगा नया बस स्टैंड, 03 एकड़ जमीन की मांग दूसरे पत्र में मुख्य पार्षद ने अररिया नगर परिषद क्षेत्र में बस स्टैंड निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. उन्होंने बताया कि गत वर्ष जिलास्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में मंत्री की अध्यक्षता में अररिया में बस स्टैंड व शौचालय निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया था. इसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रखंड कार्यालय के समीप कृषि विभाग की 03 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने के लिए अंचलाधिकारी को पत्र लिखा गया, लेकिन अभी तक कोई परिणाम नहीं आया है. मुख्य पार्षद ने मंत्री से विशेष पहल कर भूमि का अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने की मांग की है. ताकि जिला मुख्यालय में बस स्टैंड निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो सके व यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके.

जनता को मिलेगी राहत

दोनों मांगें अररिया शहर के यातायात व नागरिक सुविधाओं से सीधे जुड़ी हैं. शिवपुरी वार्ड संख्या 09 में सड़क बनने से सैकड़ों लोगों को जर्जर सड़क व जलजमाव से मुक्ति मिलेगी, वहीं नये बस स्टैंड से जिले के अंदर व बाहर आने-जाने वाले यात्रियों को संगठित परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सरकार इन प्रस्तावों पर जल्द निर्णय लेकर अररिया के विकास को नई गति देगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन