जोगबनी से दो बाइक की चोरी, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
जोगबनी से दो बाइक की चोरी, मामला दर्ज

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी

विज्ञापन

जोगबनी. जोगबनी बाजार से बाइक चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आयी हैं. दोनों पीड़ितों ने जोगबनी थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई व बाइक बरामदगी की मांग की है. पहली घटना में छोटी मस्जिद निवासी मो जसीम की बाइक चोरी हो गयी. उन्होंने बताया कि बाइक के हैंडल को लॉक कर बाजार में खरीदारी करने गये थे. लौटने पर बाइक नहीं मिली. काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला. वहीं दूसरी ओर फुलकाहा बाजार वार्ड 05 निवासी अमित कुमार गुप्ता की बाइक संख्या बीआर 39 टी 8837 बाइक चोरी हो गयी. आसपास खोजबीन के बावजूद बाइक नहीं मिली. वहीं बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन