1782 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ ट्रक जब्त

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 28 Mar 2026 7:37 PM

विज्ञापन

गिरफ्तार ट्रक चालक पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का है निवासी

विज्ञापन

जोकीहाट. जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नेशनल हाइवे 327 ई पर नगर पंचायत के धनपुरा चौक के समीप भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब लदी एक मिनी ट्रक शनिवार को जब्त किया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि पुलिस ने इस कार्रवाई में 1782 लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है. बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से हाईवे होकर जोकीहाट की ओर एक मिनी ट्रक में भारी मात्रा में तस्करी के लिए विदेशी शराब लायी जा रही है. सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ धनपुरा मोड़ पर वाहन चेकिंग शुरू कर दिया. चेकिंग के दौरान किशनगंज की ओर से अररिया की ओर जा रहे एक ट्रक को रोका और पुलिस ने जांच की तो ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. जिसमें 1782 लीटर अंग्रेजी शराब लोड थी. जब्त शराब ग्रीन लेबल ब्रांड की है. पुलिस ने ट्रक संख्या डब्लूबी-76 ए-9484 को जब्त कर लिया है. साथ ही ट्रक चालक विप्लब चटर्जी, पिता बबलू चटर्जी, घर रामचंद्रपुर बचामाड़ी, थाना ओल्ड मालदा, जिला मालदा (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार चालक से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. ताकि शराब तस्करी के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा सके.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन