वीर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि

जवानों के लिए दो मिनट का रखा मौन
नरपतगंज. फुलकाहा स्थित गांधी चौक पर युवाओं व पूर्व सैनिकों के द्वारा 2019 के पुलवामा हमले में शहीद जवानों को शनिवार की शाम श्रद्धांजलि अर्पित की. मोमबत्ती जलाकर जवानों के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बाजार के ज्यादातर दुकानदारों ने शाम सात बजे अपनी अपनी दुकानदारी छोड़ श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया. मौके पर फुलकाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार, पूर्व सैनिक खगेंद्र यादव, मनोज यादव, शिवजी साहा, सुधीर यादव, रामवृक्ष पासवान, पंसस प्रतिनिधि राजा रक्षित, तमन्ना राज, असलम अंसारी, संतोष साह, रानू यादव, रंजीत साह, राजा शर्मा, अभय कुमार, नवनीत यादव आदि लोग मौजूद थे. पूर्व सैनिक खगेंद्र यादव ने कहा कि आज के दिन ही हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए थे. उनके ही याद में हमलोग हर साल गांधी चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










