प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना ऑन लाइन पंजीकरण शुरू

Updated:
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना ऑन लाइन पंजीकरण शुरू

पीएसएस कुर्साकांटा

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है. इस योजना से आप अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली पा सकते हैं और बिजली बिल में भारी बचत कर सकते हैं. अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी का लाभ उठाएं।

विज्ञापन

अररिया : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है. योजना के माध्यम से घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को अनुदानित दर पर रूफटॉप सोलर पैनल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे अपनी जरूरत की बिजली स्वयं पैदा कर सकेंगे और बिजली बिल में बड़ी बचत होगी.

एक करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य

कनीय अभियंता पीसीएस कुर्साकांटा अरविंद कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य देशभर के एक करोड़ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है.

हर महीने मिलेगी 300 यूनिट तक बिजली

उन्होंने बताया कि तीन किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर औसतन हर महीने करीब 300 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा. इससे उपभोक्ता अपनी जरूरत की बिजली स्वयं तैयार कर सकेंगे और बिजली बिल का बोझ काफी हद तक कम होगा. सोलर पैनल की लागत करीब छह वर्षों में वसूल हो जाती है, जबकि इसकी कार्यक्षमता लगभग 25 वर्षों तक बनी रहती है.

78 हजार रुपये तक मिलेगा अनुदान

योजना के तहत दो किलोवाट तक के सोलर पैनल पर प्रति किलोवाट 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी. वहीं तीन किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम 78 हजार रुपये तक का सरकारी अनुदान दिया जाएगा.

ये लोग कर सकते हैं आवेदन

योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है. उसके घर में वैध बिजली कनेक्शन होना चाहिए तथा मकान की छत सोलर पैनल लगाने के लिए उपयुक्त होनी चाहिए.

और पढ़ें: बाल विवाह, नशा, तस्करी व बाल श्रम के बहिष्कारका लिया संकल्प


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन