मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Updated:
विज्ञापन
मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

बच्चों ने दिखायी अपनी प्रतिभा

विज्ञापन

कुर्साकांटा. आदर्श मध्य विद्यालय कुर्साकांटा परिसर में मंगलवार को बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत प्रखंड स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गया. बालिकाओं के लंबी कूद के अंडर 14 आयु वर्ग में पूजा कुमारी, अंडर 16 आयु वर्ग में तन्नू प्रिया दोनों संकुल संसाधन केंद्र कमलदाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं बालक वर्ग में अंडर 16 आयु वर्ग की लंबी कूद में सौरगांव संकुल के प्रिंस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. बालकों के साइक्लिंग प्रतियोगिता के अंडर 14 आयु वर्ग में कमलदाहा संकुल के प्रिंस यादव व अंडर 16 आयु वर्ग में कुर्साकांटा संकुल के सैफ अली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. इसके अलावा बालिकाओं के अंडर 14 कबड्डी प्रतियोगिता में कमलदाहा संकुल की टीम व अंडर 16 आयु वर्ग में कुआड़ी संकुल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं एआरपी. रवि शेखर शर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड व मेडल प्रदान कर पुरस्कृत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन