आज मां शैलपुत्री की होगी पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन
आज मां शैलपुत्री की होगी पूजा-अर्चना

षष्ठी, सप्तमी,अष्टमी व महानवमी को लगेगा काली मंदिर में महाभोग

विज्ञापन

आज से काली मंदिर में रोजाना होगी विशेष पूजा अररिया. विश्व प्रसिद्ध मां महाकाली मंदिर में चैती नवरात्र को लेकर गुरुवार को कलश स्थापना के साथ रोजाना विशेष-पूजा अर्चना की जायेगी. मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर विशेष आकर्षक रूप से सजाया गया है. गुरुवार से महानवमी तक रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जायेगी. जिसकी तैयारी मां खड्गेश्वरी के साधक नानू बाबा ने किया. नानू बाबा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि को लेकर प्रसिद्ध मां खड्गेश्वरी महाकाली मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. साथ ही मां खड्गेश्वरी महाकाली को षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी व महानवमी महाभोग लगाया जायेगा. पहला चैती नवरात्र के पहला पूजा से ही काली मंदिर में रोजाना विशेष पूजा-अर्चना व रात्रि आठ बजे पुष्पांजलि किया जायेगा. साथ ही मंदिर को भी भव्य रूप से सजाया गया है.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन