ईद व रामनवमी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम : डीएम

Updated:
विज्ञापन
ईद व रामनवमी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम : डीएम

त्योहार में बनाये रखें आपसी भाईचारा

विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में हुई जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक अररिया. जिले में ईद का त्योहार शांति व सद्भावपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित परमान सभागार बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ईद उल फितर व आगामी 27 मार्च को आयोजित होने वाले रामनवमी त्योहार के दौरान जिले में शांति व सद्भाव बनाये रखने के लिए समिति सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गयी. जिलाधिकारी विनोद दूहन ने जिले में विधि व्यवस्था के संधारण को जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. साथ ही उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से गश्ती बढ़ाने व सतर्क रहने का निर्देश दिया. शांति समिति के सदस्य व उपस्थित जन प्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने स्तर से जिले में त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर जरूरी सुझाव दिया. सदस्यों ने आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों के प्रसार को रोकने को लेकर प्रशासनिक स्तर से विशेष पहल की बात कही. जिलाधिकारी ने त्योहार के दौरान जिले में विधि व्यवस्था बनाये रखने में उचित सहयोग की अपील समिति सदस्यों व आम जिलावासियों से की. बैठक में रामनवमी के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाये जाने के साथ साथ जुलूस मार्गों का सत्यापन पूर्व में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी रोजी कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया व फारबिसगंज सहित संबंधित अन्य अधिकारी व शांति समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन