ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 17 Mar 2026 7:21 PM
खस्सी चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
परवाहा. बौंसी थाना क्षेत्र के गुणवंती वार्ड छह में सोमवार की देर रात खस्सी चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने तीन युवकों को पकड़ कर बौंसी पुलिस के हवाले कर दिया. इस बाबत पीड़ित खस्सी मालिक के लिखित आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़ित गुणवंती वार्ड छह निवासी योगानंद राय ने बताया कि सोमवार की रात मेरे खस्सी को हांसा वार्ड संख्या 06 निवासी प्रियांशु कुमार सिंह, सचिन कुमार उर्फ आदित्य कुमार व हांसा नवटोलिया निवासी मुन्ना कुमार उठाकर ऑटो में डाल रहा था. यह देख ग्रामीणों ने हो-हल्ला किया. और तीनों युवकों को खस्सी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. इसके बाद तीनों को बौंसी पुलिस के हवाले कर दिया. दो अन्य युवक भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मामले को लेकर बौंसी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया खस्सी चोरी करने के आरोप में तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा है. मामले में पीड़ित के आवेदन पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. तीनों आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










